Bharat Bandh on feb 16: किसानो ने 16 फरवरी को किया भारत बंद का एलान|

Bharat Bandh on feb 16:

Bharat Bandh जैसे की आप सब जानते है की एक बार फिर से किसान आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है | किसानो ने तो किसी भी हाल में दिल्ली पहुँचने का मन बना लिया है | तो वही सरकार की तरफ से किसानो को रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है| कभी किसानो पर आंसू गैस के गोले बरसाए जा रहे है | तो कहीं वेरिगेड लगाकर किसानो का रास्ता रोकने की कोशिश की जा रही है|

वहीँ दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) तथा विभिन्न किसान संघों ने केंद्र के सामने अपनी मांगो पर पर जोर देने के लिए शुक्रवार, 16 फरवरी यानि आज के दिन भारत बंद का एलान कर दिया है | एसकेएम ने सभी किसानो को एक जुट होने को है और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ आकर भारत बंद का हिस्सा बनने का अनुरोध किया है ।

भारत बंद का आह्वान सैकड़ों किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध प्रदर्शन के बीच आया है, जो हरियाणा, पंजाब से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे है और उन्हें अंबाला के पास हरियाणा की सीमाओं पर रोक दिया गया है, जो दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर है। हरियाणा के सुरक्षा बल किसानों को तितर-बितर करने की कोशिश में उन पर आंसू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

एसकेएम ने सभी समान विचारधारा वाले किसान संगठनों को आगे आने और भारत बंद में भाग लेने के लिए कहा है, जो सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाला एक दिन विरोध प्रदर्शन है।

किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक भारत भर की प्रमुख सड़कों पर चक्का जाम में भाग लेंगे। पंजाब में राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों का एक बड़ा हिस्सा कम से कम चार घंटे तक बंद रहेगा।

image credit : buisness today

bharat bandh on feb 16 :Toll free has been announced on 16th February:

किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर निकले पंजाब के किसानों के समर्थन में हरियाणा के किसानों द्वारा 16 फरवरी को टोल फ्री करने का ऐलान किया गया है|हरियाणा में किसान आज करेंगे 3 घंटे टोल फ्री आज हरियाणा के किसी भी टोल पर तीन घंटे तक पैसे नहीं |

What will be affected:

  1. परिवहन
  2. कृषि गतिविधियाँ
  3. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से संबंधित गतिविधियाँ
  4. निजी कार्यालय
  5. गाँव की दुकानें
  6. ग्रामीण औद्योगिक एवं सेवा प्रतिष्ठान।

What are the farmers demanding?

कानून के माध्यम से सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को मजबूत करें।
व्यापक कवरेज के लिए पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल करें।
सभी श्रमिकों (औपचारिक और अनौपचारिक) के लिए पेंशन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करें।
खेती और घरेलू उपयोग दोनों के लिए 300 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान करें।
बेहतर जोखिम प्रबंधन के लिए व्यापक फसल बीमा लागू करें।
मौजूदा पेंशन को बढ़ाकर ₹10,000 प्रति माह करें।

इसके इलावा आप इस लिंक पर click कर के kisaan andolan के बारे में बिस्तार पूर्वक जानकारी ले सकते है |

https://taazakhabbar.com/kisaan-andolan-2-0/

अब देखने की बात यह है की सरकार किसानो की बात सुनेगी जा नहीं | अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ धन्यबाद|